18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन तीन कारणों से समझें इसी वक्त क्यों सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो

इन तीन कारणों से समझें इसी वक्त क्यों सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो

2 min read
Google source verification
surgical

इन तीन कारणों से समझें इसी वक्त क्यों सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो

नई दिल्ली। उड़ी आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर 2016 को सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसके 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। करीब आठ मिनट के इस वीडियो के सोर्स की पुष्टि नहीं हुई है। सेना ने भी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। लेकिन वीडियो के जारी होने के बाद से ही इस पर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने जहां इसे वोट बटोरने का साधन बताया है तो भाजपा ने इसे वीरों के बलिदान पर गंदी राजनीति कह कर पलटवार किया है। इन सब राजनीति के बीच सवाल ये उठता है कि सर्जिकल स्ट्राइक का ये वीडियो इसी वक्त क्यों सामने आया है...आईए कुछ कारणों पर डालते हैं नजर..

बड़ी खबर: सर्जिकल स्ट्राइक का एक और VIDEO आया सामने, जानिये क्या हुआ था उस रात
1. जम्मू-कश्मीर पर आई यूएन की रिपोर्ट का असर
हाल में संयुक्त राष्ट्र की ओर से जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार हनन को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई। संयुक्त राष्ट्र ने रिपोर्ट जारी कर जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर दोनों में ही कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र ने इन मानवाधिकार उल्लंघनों की अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग की है। इस रिपोर्ट का सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने खुल विरोध किया और इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया हमारे मानवाधिकार रिकॉर्ड को जानती है। कुछ रिपोर्ट प्रेरित होती है। यानी सेना की साख को लेकर कुछ हद इस रिपोर्ट में सवाल उठाए गए, यही वजह रही कि अपनी साख पर उठ रहे सवाल का जवाब देने के लिए एक बार फिर सेना के शौर्य की स्ट्राइक यानी सर्जिकल स्ट्राइक का ये वीडियो सामने आाय है। क्योंकि इस वक्त न तो सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो रहे हैं और न इस संबंध से जु़ड़ी कोई और घटना। ऐसे में इस वक्त इस वीडियो को सामने लाने का ये प्रमुख कारण हो सकता है।


2. पीडीपी से अलग वजूद तलाश रही बीजेपी
सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो का इस समय सामने आने का दूसरा कारण बीजेपी और पीडीपी में टूटा गठबंधन भी हो सकता है। जब से पीडीपी से बीजेपी ने अपना अलायंस तोड़ा है तब से बीजेपी जम्मू-कश्मीर में अपना वजूद तलाश रही है। कश्मीर शांति और सुरक्षा के लिहाज से सेना की बेहतर छवि इसमें बड़ा हथियार साबित होगी। ऐसे में सेना की उस उपलब्धि (सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो) का सामने लाया जाना सोची समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, ताकि लोगों का भरोसा सेना को लेकर बढ़े और इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिले।

जम्मू कश्मीर जा रहे 10 बीएसएफ जवान रास्ते से गायब, मची अफरा-तफरी
3. अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका
अमरनाथ यात्रा पर लगातार आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर लंबे समय से गृह मंत्रालय से लेकर रक्षा मंत्रालय से गहन चिंतन के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। बावजूद इसके आतंकियों के हौसलों को पस्त करने के लिए शायद सरकार चाहती है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाई जाए, कि अगर उन्होंने सुरक्षा में किसी भी तरह की सेंध लगाई तो हम दोबारा घर में घुसकर उन्हें सबक सिखा सकते हैं। यानी अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमलों का आशंका के चलते भी सर्जिकल स्ट्राइक का ये वीडियो सामने आने का एक कारण हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग