20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन अमरनाथ यात्रियों की जुबां से सुनिए आतंकियों के वायरल आडियो का सच

अमरनाथ यात्रा

2 min read
Google source verification
amarnath pilgrims

amarnath pilgrims

जबलपुर. अमरनाथ यात्रा शुरु हो गई है। देशभर की तरह महाकौशल क्षेत्र और विशेषकर जबलपुर के शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बेकरार दिख रहे हैं। संस्कारधानी के 150 श्रद्धालु गुरुवार को बर्फानी बाबा अमरनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। यह दल दोपहर तीन बजे अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। राजकुमार सिंगरहा ने बताया कि यह दल बर्फानी बाबा को नर्मदा जल व त्रिशूल भेंट करेगा। इस जत्थे में शामिल सुरेंद्र पटेल, मोहन कौरव, मुकेश, बृजेश शर्मा, पप्पू पटेल, महेश चौबे, चंदन सिंह व अजय नेमा आदि अमरनाथ यात्रा के लिए बेहद उत्साहित हैं।


तीर्थयात्रा पर जा चुका है पहला जत्था
इससे पूर्व बर्फानी बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए दर्जनों श्रद्धालु यहां से रवाना हो चुके हैं। बाबा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी ट्रेन से रवाना हुआ था। इस मौके पर शुभचिंतकों ने तीर्थ यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर बाबा के जयकारे लगे और भक्तिमय माहौल कायम हो गया। नारायणी सेना के सीताराम सेन व अन्य संगठनों के लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।


वायरल आडियो पर नहीं है विश्वास
कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा बुधवार को शुरू हुई है। आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार पहले से ज्यादा फोर्स लगाया गया है। हालांकि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू ने एक कथित ऑडियो जारी कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है पर जबलपुर के अमरनाथ यात्रियों को इसपर जरा भी विश्वास नहीं है। यह आडियो करीब 15 मिनट का है जिसमें नाइकू ने श्रद्धालुओं को अपना मेहमान बताते हुए कहा है कि 'हिजबुल ने न कभी श्रद्धालुओं पर हमला किया और न करेंगे।'

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस ऑडियो टेप में सुनाई दे रही आवाज हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू की ही है, अभी तक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि उसने यह कहा भी है तो इन आतंकियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह कभी भी कायराना हरकत कर सकते हैं। ऐसे ही विचार अन्य यात्रियों के भी हैं। अमरनाथ यात्री कहते हैं कि आतंकी कुछ भी करें, हमें किसी का भी भय नहीं, बाबा बर्फानी के दर्शन करने तो हम जाएंगे।