7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर जा रहे 10 बीएसएफ जवान रास्ते से गायब, मची अफरा-तफरी

विशेष ट्रेन से जम्मू कश्मीर जा रहे बीएसएफ के दस जवानों के लापता होने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 28 Jun 2018, 7:53 AM IST

bsf

जम्मू कश्मीर जा रहे 10 बीएसएफ जवान रास्ते से गायब, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। विशेष ट्रेन से जम्मू कश्मीर जा रहे बीएसएफ के दस जवानों के लापता होने का मामला सामने आया है।

ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे सभी जवान

जानकारी है कि सभी दस जवान ड्यूटी के लिए बंगाल से रवाना हुए थे और सभी एक विशेष ट्रेन से जम्मू कश्मीर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक जवान वर्धमान और नौ धनबाद में गायब हुए है।

ऐसे तो कहीं बढ़ न जाए आतंकवाद, केन्द्र ने अटकाया सेना को भी..

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर दर्ज किया गया मामला

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में सभी दस जवानों के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है।

अफसरों में मची अफरा तफरी

सूचना मिलते ही अफसरों में अफरा तफरी मच गई और जवानों को ढूढ़ने का काम शुरु कर दिया गया है और मामले पर प्लाटून कमांडरों ने मुगलसराय जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कश्मीर घाटी में सेना ने शुरू किया ऑपरेशन ऑलआउट पार्ट 2, लिस्ट में 300 आतंकियों के नाम शामिल

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ( बीएसएफ) के जवान एक स्पेशल ट्रेन से जम्मू-कश्मीर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। ट्रेन जब वर्धमान जंक्शन पर पहुंची तो बीएसएफ जवान प्रदीप कुमार सिंह गायब था। वहीं ट्रेन अगले स्टेशन धनबाद जंक्शन पर रुकी तो बाकी नौ जवान भी लापता थे। बाकी नौ जवानों में फौजी कैलाश कुमार, दीपक कुमार, दीपक सिंह, अमित कुमार, चौवन सिंह, अश्वनी कुमार, रोहित वर्मा और गोविद के नाम बताए जा रहे हैं।

जीआरपी के उप निरीक्षक राजेश कुमार का बयान

अगले दिन ट्रेन जब मुगलसराय पहुंची तो प्लांटून कमांडर शिवसिंह व सुखवीर सिंह ने जीआरपी थाने में ममाले की पूरी जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। जीआरपी के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीएसएफ जवानों के गायब होने की खबर प्लाटून कमांडरों ने दी है, जिसके बाद से मामले को प्राथमिकता देते हुए जांच शुरु कर दी गई है।