20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
पाकिस्‍तान की उनीसा बेगम को 20 साल से भारतीय नागरिकता का इंतजार
Play video

पाकिस्‍तान की उनीसा बेगम को 20 साल से भारतीय नागरिकता का इंतजार

उनीसा बेगम दशकों तक हैदराबाद में रहने के बाद अब पाकिस्‍तान वापस नहीं जाना चाहतीं।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jun 28, 2018

नई दिल्‍ली। हैदराबाद में रहने वाली हबीब उनीसा बेगम रोजगार की तलाश में दशकों पहले अपने पति के साथ भारत आईं थीं। काफी जद्दोजहद के बाद उन्‍होंने यहां पर रोजी-रोटी का जुगाड़ ढूंढ लिया। दशकों से इंडिया में रहने के बाद अब वो पाकिस्‍तान वापस नहीं जाना चाहती हैं। लंबे समय तक यहां रहने के बाद उन्‍होंने मानवीयता के आधार पर दशकों पूर्व भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। 20 से अधिक वर्षों से वह भारतीय नागरिकता का इंतजार कर रही हैं। उन्‍हें अभी तक औपचारिक रूप से भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। इस बीच उन्‍होंने भारत का राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और अन्‍य सभी पहचान पत्र बनवा लिए हैं। उन्‍हें डर है कि भारत सरकार कहीं उन्‍हें पाकिस्‍तान वापस न भेज दे। अगर ऐसा हुआ तो उनका जीवन दूभर हो जाएगा। क्‍योंकि दशकों से भारत में रहने के बाद पाकिस्‍तान में उनका कुछ भी शेष नहीं बचा है।