7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीजफायर खत्म होते ही चेक प्वाइंट पर तालिबानी आतंकियों का बड़ा हमला, 30 सैनिकों की मौत, लेकिन…

सीजफायर खत्म होते ही आतंकियों ने तीस सैनिकों मार गिराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 20 Jun 2018, 4:10 PM IST

terrorist attack

सीजफायर खत्म होते ही चेक प्वाइंट पर तालिबानी आतंकियों का बड़ा हमला, 30 सैनिकों की मौत, लेकिन...

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबानी आतंकवादियों की हरकत बढ़ गई है। बुधवार को आतंकियों दो चेक प्वाइंटर पर हमला करते हुए 30 अफगानी सैनिकों को मार गिराया है। इतना ही नहीं हमले के बाद तालिबानियों ने बादगीस में एक मिलिट्री बेस पर भी कब्जा जमा लिया। बादगिस की प्रांतीय परिषद के मुखिया अब्दुल अजीज बेग ने कहा कि तालिबानी लड़ाकों ने पहले चेकपॉइंट्स पर अटैक किया और उसके बाद बाला मुर्गाब जिले में बचाव के लिए आ रहे सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया।

ईद के मौके पर तीन दिनों का था सीजफायर

गौरतलब है कि ईद के मौके पर तालिबान की ओर से तीन दिनों का सीजफायर घोषित किया गया था। बुधवार को जैसे ही सीजफायर खत्म हुआ। तालिबानी लड़ाकुओं ने हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार को भी अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदूज प्रांत में तालिबानी लड़ाकों द्वारा सेना और स्थानीय पुलिस की चौकियों पर हमला किए गए, जिसमें कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। इस हमले में सात कट्टरपंथी भी मारे गए और पांच अन्य घायल हुए थे।

दो सुरक्षा पोस्टों पर हुआ हमला

प्रोविंसियल गवर्नर अब्दुल कफूर ने बताया कि तालिबान ने उनकी दो सुरक्षा पोस्टों पर हमला किया है। उनका कहना था कि अचानक से कई सारे तालिबानी लड़ाकू पोस्ट पर आए गोलीबारी करने लगे, जिसमें 30 सैनिकों की मौत हुई। हालांकि, अभी तक इस हमले पर तालिबान की ओर से कोई भी बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि कुछ तालिबानी आतंकियों की भी मौत हुई है। लेकिन, आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि इन दिनों तालिबानी आतंकी अफगान बोर्डर पर काफी सक्रिय हैं। हर दिन चेकपोस्ट पर हमले हो रहे हैं, जिसमें लगातार सैनिकों की मौत हो रही है। अब देखना यह है कि इतने बड़े आतंकी हमले के बाद सरकार क्या एक्शन लेती है।