20 आतंकी हुए थे ढेर
उधर, बगलान में अमरीका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन बलों द्वारा रातभर किए गए हवाई हमले में तालिबान के कम से कम 20 आतंकियों को मार गिराया गया और साथ ही हथियारों और गोला-बारूद के चार बड़े डिपो को भी नष्ट कर दिया गया। आर्मी कोर्प 209 शाहीन के प्रवक्ता हनिफ रेजाई ने बताया कि दहन ई घोरी जिले के अका खिल गांव के समीप तालिबान ठिकाने पर शुक्रवार रात को यह हमला किया गया था। रेजाई ने कहा, "मरने वालों में तालिबान का एक स्थानीय नेता भी शामिल था, जिसने प्रांत में समूह के सारा केट्टा या लाला इकाई के कमांडर के रूप में काम किया था।" एक अलग घटना में तालिबान के डिविजनल कमांडर मौलवी सलाउद्दीन और उसके दो सहयोगियों को शुक्रवार रात को उसी जिले में अफगान सेना के जवानों ने एक अभियान में मार गिराया।
ये भी पढ़ेेंः अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति अब्दुल रशीद दोस्तम के लौटते ही काबुल एयरपोर्ट पर धमाका, 14 की मौत
50 आतंकियों ने किया सरेंडर
इससे पहले बादगीस प्रांत में एक तालिबानी कमांडर सहित 50 आतंकवादियों ने अफगान सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया,"तालिबान के एक प्रमुख कमांडर मुल्लाह तूफान के साथ कुल 50 तालिबानी विद्रोहियों ने कदिस जिले में अपने हथियार सुपुर्द कर दिए और अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।" मुल्लाह तूफान ने पिछले कुछ सालों में कदिस में 300 लड़ाकों को कमांड किया। उसका आत्मसमर्पण तालिबान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।