दरअसल, शुक्रवार को कैप्टन कुमार ने ऐसी जगह से 26 लोगों को एयरलिफ्ट किया, जहां इंसान का जाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। बता दें कि घने पेड़ों के बीच कैप्टन कुमार ने सी किंग 42B चॉपर घर की छत पर उतार दिया। ऑपरेशन के अंत कर वह 32 लोगों की जान बचा चुके थे। कैप्टन कुमार के द्वारा किए गए इस ऑपरेशन से साबीत हो गया कि सेना किस हद तक लोगों की जान बचाने में जुटी हुई है।