
PMO ने ट्विट कर बताया कि मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को PM आपदा राहत कोष से 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
नई दिल्ली। केरल ( Kerala ) में लगातार भारी बारिश ( Heavy rain ) और भूस्खलन ( Landslide ) की घटना में 15 लोगों के निधन और दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने गहरी संवेदना ( deepest sympathy ) जाहिर की है। इस प्राकृतिक विपदा ( Natural Disaster ) की घटना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO ) ने ट्विट कर बताया है कि मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष ( PM Disaster Relief Fund ) से दो लाख रुपए मुआवजा ( Compensation ) देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
इस दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, इडुक्की में भूस्खलन ( Landslide in Kerala ) में हुई जान की क्षति से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
पीएम मोदी ने घायलों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ( NDRF ) और प्रशासन मौके पर काम कर रहा है और प्रभावित लोगों को सहायता की जा रही है। हम भीषण बारिश और भूस्खलन की घटना में प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का भरसक प्रयास करेंगे।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ( JP Nadda ) ने भी केरल में हुए इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
बता दें कि केरल के इडुक्की जिले के राजमला स्थित पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह हुए भूस्खलन से 15 मजदूरों की मौत हो गई। भूस्खलन क्षेत्र में 55 लोगों के फंसे होने की भी सूचना है।
केरल की मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ( CM P Vijyan ) ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी है। इडुक्की जिले में भूस्खलन और कई जिलों में भारी नुकसान को देखते हुए उन्होंनं भारतीय वायुसेना ( IAF ) से राहत कार्य के लिए सहयोग की है।
Updated on:
08 Aug 2020 07:10 am
Published on:
07 Aug 2020 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
