
नई दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात मुंह बांधकर स्कूटर से सड़कों पर निकली। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल किरण बेदी पुडुचेरी में महिला सुरक्षा की जायजा लेना चाह रही थी। जिस वजह से उन्होंने छुप-छुपाकर सड़कों पर घुमा और सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने मुंह को ढके रखा ताकि कोई भी उनको पहचान नहीं सके। वे एक अन्य महिला के साथ काफी देर तक स्कूटर की सवारी करती रहीं।
ट्वीट कर दी जानकारी
इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पुडुचेरी में महिलाएं रात को सुरक्षित हैं, लेकिन हमें सुरक्षा व्यवस्था को और कड़े करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे कुछ जरूरी सुरक्षा उपायों को पुलिस को बताएंगी, ताकि सुरक्षा और कड़ी हो सके।
From a midnight incognito #Suraksha Round to the 6AM weekend #Swachh Round... pic.twitter.com/qn9OVZYYod
— Lt. Gov. Puducherry (@LGov_Puducherry) August 19, 2017
पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं किरण बेदी
किरण बेदी पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। वे 1972 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 2007 में उन्होंने पुलिस विभाग स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में वे मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार थीं लेकिन बीजेपी को करारी हार का सामना कर पड़ा। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया।
Updated on:
19 Aug 2017 11:48 am
Published on:
19 Aug 2017 11:38 am

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
