
आखिर क्यों नहीं ममता ने की कभी शादी, जानिए क्या है सफेद साडी़ पहने का राज?
नई दिल्ली। विगत रविवार से देश में अलग तरह की सियासी हलचल तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह की राजनीति हो रही है। बंगाल पुलिस और सीबीआई विवाद से देश में हड़कंप मच गया है। ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं और केन्द्र सरकार पर काफी गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। हम आपको ममता बनर्जी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
आखिर ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी?
देश में अक्सर यह सवाल उठता है कि ममता बनर्जी ने शादी क्यों नहीं की। दरअसल, ममता बनर्जी समाज के लिए काफी कुछ करना चाहती थी और चाहती हैं। लेकिन, वो सामाजिक परम्पराओं की विरोधी भी रही हैं। उनमे सेवा भाव शुरू से बहुत रहा है। इसी वजह से ममता बनर्जी शादी के बंधन में कभी नहीं बंधी। वो नहीं चाहती थी की किसी तरह का बंधन उन्हें बांध पाएं, वो नहीं चाहती थी कि किसी तरह का बंधन उनके समाज सेवा में बंधक बने। इसलिए, ममता बनर्जी ने कभी शादी नहीं और जिंदगीभर कुंवारी रहीं।
जानिए, क्यों हमेशा सफेद साड़ी पहनती हैं ममता?
ममता बनर्जी हमेशा सफेद साड़ी में ही नजर आती हैं। इसके पीछे की कहानी काफी हैरान करने वाली है। दरअसल, जब ममता बनर्जी कि उम्र केवल नौ साल थी तो उनके पिता का देहांत हो गया था। उनका परिवार गरीबी से जूझ रहा था। इस वजह से कपडे इकट्ठा करने या खरीदने का कभी शौक ही ममता में खत्म हो गया। इसके अलावा ममता हमेशा सादगी जीवन जीना चाहती थी। लिहाजा, उन्होंने हमेशा सफेद साड़ी पहनने का निर्णय लिया।
आज इतनी संपत्ति होने के बाद भी ममता सफेद साड़ी ही पहनती हैं।
Published on:
05 Feb 2019 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
