3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

जानिए कौन हैं ‘हैंडपंप वाली चाचियां’ जो बुझा रही हैं लोगों की प्यास

महिलाओं का कहना है कि वे भोपाल, राजस्थान और दिल्ली में भी ट्यूबवेल्स की मरम्मत कर चुकी हैं

Google source verification

भोपाल। बुंदेलखंड में जल संकट बना हुआ है। इस बीच कुछ महिलाओं का समूह काफी सुर्खिया बटोर रहा है।हैंडपंप वाली चाचियों के नाम से मशहूर आदिवासी महिलाएं इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। 15 महिलाओं के समूह को लोग ‘हैंडपंप वाली चाचियां’ के नाम से संबोधित कर रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर ये महिलाएं ‘ट्यूबवेल वाली चाची’ के नाम से भी पुकार रहे हैं।

आतंकी हाफिज सईद ने किया चुनावी दफ्तर का उद्घाटन, बेटे और दामाद के लिए मांग रहा है वोट
क्यों हुई मशहूर?
महिलाएं गर्मी के मौसम में लोगों की प्यास बुझा रही हैं। दरअसल महिलाएं जगह-जगह जाकर आदिवासी महिलाएं खराब हो चुके हैंडपंप को ठीक कर रहीं हैं। ये महिलाएं औजार लेकर खुद नलकूपों को ठीक कर रहीं हैं। इन महिलाओं के समूह का कहना है कि ये काम वे पिछले 8-9 साल से कर रहीं हैं। महिलाओं का कहना है कि वे भोपाल, राजस्थान और दिल्ली में भी ट्यूबवेल्स की मरम्मत कर चुकी हैं। वे पास के गांवों में पैदल जाती हैं। अधिकारियों से उन्हें अब तक कोई मदद नहीं मिली है।