3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, अटल बिहारी वाजपेयी कितनी संपत्ति के मालिक थे?

बड़े ओहदे पर रहने के बावजूद अटल 2004 के हलफनामे के मुताबिक केवल 58 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक थे।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Aug 17, 2018

atal

जानिए, अटल बिहारी वाजपेयी कितनी संपत्ति के मालिक थे?

नई दिल्‍ली। पूर्व पीएम अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका व्‍यक्तित्‍व इतना व्‍यापक था कि उनकी उपस्थिति लोगों को हमेशा उनकी उपस्थिति का अहसास कराती रहेगी। यही कारण है कि उनके निधन के बाद उनके जीवन से जुड़ी हर पहलुओं की चर्चा जारी है। इन्‍हीं में एक पहलू जो उनके निजी जीवन से जुड़ी है की भी चर्चा है। और वो पहलू यह है कि उनके पर संपत्ति कितनी थी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक निधन के वक्त उनकी संपत्ति 14.05 करोड़ थी। हालांकि 2004 को दायर एक हलफनामे के मुताबिक उस वक्‍त्‍ा उनके पास 58 लाख रुपए के आस-पास संपत्ति मौजूद थी। इस लिहाज से देखें तो अटल ने सार्वजनिक जीवन में बड़े ओहदों पर रहते हुए अपने लिए कभी कुछ नहीं कमाया और सच्‍चे मन से राजनीति में रहकर उन्‍होंने जनसेवा को आपना परम कर्तव्‍य माना। यही कारण है कि वो लोकप्रियता के चरम शिखर पर पहुंचे और आज पूरा देश उनका नमन कर रहा है। समर्थक और विरोधी सभी उनके इस विशाल व्‍यक्तित्‍व के सामने श्रद्धा से नतमस्‍तक दिखाई दे रहे हैं।

2004 का चुनावी हलफनामे के मुताबिक
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2004 में अंतिम चुनाव लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। नामांकन भरने के समय उन्होंने संपत्ति से जुड़ा जो हलफनामा चुनाव आयोग को दिया था उनके मुताबिक उनके पास 58 लाख रुपए कीमत की चल-अचल संपत्ति मौजूद थी। इस हलफनामे में मुताबिक स्टेट बैंक के उनके दो अकाउंट्स में 20,000 और 3,82,886.42 रुपए मौजूद थे। इसी बैंक के एक और अकाउंट में उनके 25,75,562.50 रुपए मौजूद थे।

पैतृक घर की कीमत केवल छह लाख रुपए
उनके पास 1,20,782 कीमत के 2,400 युनिट बांड्स भी थे UTI MPI-1991 और 1993 की नेशनल सेविंग स्कीम के तहत जारी किए गए थे। अटल के पास 22 लाख रुपए की कीमत का एक फ्लैट दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश में था और ग्वालियर में मौजूद उनके पैतृक घर की कीमत 6 लाख रुपए के आस-पास आंकी गई थी। शिक्षा के कॉलम में उन्होंने खुद को डीएवी कॉलेज कानुपर से राजनीतिक विज्ञान में एमए बताया था।

निधन के समय 14.5 करोड़ की संपत्ति
उनकी संपत्ति के बारे में कोई प्रमाणिक जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है लेकिन डब्‍लूडब्‍लूडब्‍लू.सेलिब्रिटी.कॉम के दावे के मुताबिक के निधन के वक्त उनके पास कुल 14.05 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मौजूद थी।

Story Loader