17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए रफाल विमान भारत के लिए क्‍यों है खास?

राजनाथ सिंह आज फ्रांस में पहला रफाल हासिल करेंगे रफाल मिलने से वायुसेना की मारक क्षमता में होगी बढ़ोतरी इसकी मारक क्षमता को जानने के बाद से दुश्‍मनों में है रफाल का खौफ

2 min read
Google source verification
rafal25.jpg

नई दिल्ली। लंबे अरसे से रफाल लड़ाकू विमान अनियमितताओं को लेकर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि ये विमान दुनिया की आधुनिकतम और घातक मारक क्षमता से लैस विमान है। रफाल हवाई युद्ध में किसी भी देश को धूल चटाने में सक्षम है।

आज उसी विमान को हासिल करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में हैं। भारत का फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान मिलने का सौदा है। सौदे के तहत पहला रफाल विमान भारत को सौंपा जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक आधिकारिक कार्यक्रम में फ्रांस से रफाल विमान हासिल करेंगे। पहली किस्त के तहत भारत को फ्रांस से 4 रफाल विमान मिलेंगे।

क्‍या है रफाल?
रफाल एक फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन निर्मित दो इंजन वाला मध्यम मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) है। रफाल लड़ाकू विमानों को 'ओमनिरोल' विमानों के रूप में रखा गया है जो कि युद्ध में अहम रोल निभाने में सक्षम हैं। ये बखूबी ये सारे काम कर सकती है। वायु वर्चस्व, हवाई हमला, जमीनी समर्थन, भारी हमला और परमाणु प्रतिरोध।

भारत को मिलने वाले रफाल में है ये खास बात

1. भारत के लिए राफेल विमानों में इजरायल के हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले लगवाए गए हैं।
2. इनमें रेडार वॉर्निंग रिसीवर्स भी लगे हैं।
3. फ्लाइट का डेटा मेंटन करने के लिए रफाल में डेटा रिकॉर्डिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं, जिससे 10 घंटे का डेटा रिकॉर्ड हो सकता है।
4. भारत को मिलने वाले रफाल जेट में लो बैंड के जैमर्स लगाए गए हैं।
5. इसके ट्रैकिंग सिस्टम और इंफ्रा रेड सर्च को भी मोडिफाई किया गया है।
6. रफाल विमान एक मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसकी ईंधन क्षमता करीब 17 हजार किलोग्राम है।
7. रफाल की मारक क्षमता 3,700 किलोमीटर तक है। स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।

8. रफाल विमान एक बार में 24,500 किलो तक का वजन ले जा सकता है।
9. ये विमान 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है।
10. रफाल लड़ाकू विमानों की गति 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।
11. रफाल विमान 300 किलोमीटर की रेंज से हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है।
12. रफाल विमान 14 हार्ड पॉइंट के जरिए भारी हथियार भी गिराने की क्षमता रखता है।
13. हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है। इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है।
14. मल्टी टास्कर होने की वजह से रफाल एक ऐसा विमान है, जिसे किसी भी तरह के मिशन पर भेजा जा सकता है।
15. यह ऐंटी शिप अटैक से लेकर परमाणु अटैक, क्लोज एयर सपॉर्ट और लेजर डायरेक्ट लॉन्ग रेंज मिसाइल अटैक में भी अव्वल है।