
नई दिल्ली। हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार को राम रहीम के मसले पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा चाहे जो हो आज राम रहीम की पेशी कोर्ट में होनी ही चाहिए। अगर इसमें किसी तरह की परेशानी आती है और उपद्रव होता है तो बल प्रयोग भी किया जा सकता है। अगर कोई भी नेता इस मामले में दखल देते है तो उसपर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
गाड़ी के आगे लेट रहे समर्थक
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह शुक्रवार को अपने मुख्यालय से हरियाणा की पंचकुला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। राम रहीम के समर्थक कई जगह उनके गाड़ियों के सामने आकर लेट जा रहे हैं, जिससी वजह से उनके काफिले में शामिल 400 गाड़ियों आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
चढ़ीगढ़ से 15 किलोमीटर है कोर्ट
सीबीआई की विशेष अदालत चंडीगढ़ से 15 किलोमीटर दूर है। इस मामले में सीबीआई की अदालत शुक्रवार दोपहर तक फैसला सुनाएगी। इससे पहले ऐसा अंदेशा था कि डेरा प्रमुख सिरसा स्थित अपने मुख्यालय से हेलीकॉप्टर के जरिए अदालत पहुंचेंगे।
जेड प्स सुरक्षा में हैं गुरमीत राम रहीम
वह सड़क मार्ग से लगभग चार घंटे में पंचकुला पहुंच सकते हैं। हरियाणा पुलिस ने गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी है।
CBI कोर्ट सुनाएगी फैसला
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साध्वी यौन शोषण मामले पर मामले पर आज फैसला आना है। 15 साल पुराने इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो इन्वेस्टिकेशन (सीबीआई) के जज जगदीप सिंह अपना फैसला सुनाएंगे। जिस वजह से पंजाब और हरियाणा में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
हरियाणा में धारा 144 लागू
शुक्रवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर पूरे हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी है और प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया है। सरकार ने डेरा प्रेमियों के चर्चा घरों में लाठी, डंडों और दूसरे हथियारों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर पंजाब के डीजीपी ने प्रदेश के सभी डीआईजी, आईजी और एसएसपी को अलर्ट जारी कर बताया है कि डेरा से जुड़े लोग पेट्रोल, डीजल, पत्थर और धारदार हथियार जमा कर रहे हैं। दोनों प्रदेशों को लगभग छावनी में तब्दील किया जा रहा है।
क्या है मामला?
दरअसल बाबा राम रहीम पर 2002 में साध्वियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में बाबा के खिलाफ एक युवती ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और कई मंत्रियों को पत्र लिख इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसके बाद पंजाब- हरियाणा में जमकर बवाल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सीबीआई को जांच सौंप दी थी। जुलाई 2007 में सीबीआई ने मामले की जांच पूरी कर कोर्ट को सौंप दिया, हालांकि बाबा राम रहीम को कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन केस अभी भी जारी है और आज मामले पर फैसला आना है।
बाबा पर हैं कई अन्य आरोप
वहीं दूसरी ओर डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप भी लग चुका है। पीड़ितों के मुताबिक बाबा ने उन्हें यह कहकर नपुंसक बनाया था कि ऐसा करने से वे डेरा प्रमुख के जरिए प्रभु को महसूस कर सकेंगे। बाबा राम रहीम कई फिल्में भी बना चुके हैं।

Updated on:
25 Aug 2017 01:38 pm
Published on:
25 Aug 2017 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
