
Ram Rahim
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई की अदालत शुक्रवार पर उनपर लगे यौन शोषण के आरोप पर अपना फैसला सुनाएगी। उन्हीं की एक पूर्व अनुयायी ने वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उसका रहीम ने कथित तौर पर यौन शोषण किया है जिसके बाद 24 सितंबर 2002को मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। यौन शोषण के अलावा उनपर डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रंजीत सिंह और एक पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या करवाने का भी मामला चल रहा है। इन मामलों के अलावा भी गुरमीत राम रहीम अन्य विवादों में भी घिरे हुए हैं। जानते हैं क्या हैं वे विवाद।
सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
मई, 2007 में राम रहीम पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक विज्ञापन में सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह के जैसी पोशाक पहनकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। वहीं, धार्मिक संगठनों पर कथित तौर पर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए उनके (राम रहीम) समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। राम रहीम पर कुछ लोगों ने 16 जुलाई, 2007 को हमला किया था, पर वह बच निकले।
पोशाक को लेकर उठे विवाद के बाद डेरा सच्चा सौदा ने कई माफीनामे जारी करते हुए पोशाक को लेकर हुई गलफत पर अफसोस जताया और कहा कि वह सभी सिख गुरुओं, सिख धर्म और मानवता का पूरा करता है। बहु धार्मिक प्रतिनिधिमंडल माफीनामा लेकर सिखों के सबसे बड़े संगठन के पास गया। हालांकि, अकाल तख्त ने 'खारिज' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन वे इस बात पर कायम रहे कि कई मुद्दों पर माफीनामा अधूरा था। सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए राम रहीम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया गया था जिसे सिरसा कोर्ट ने 2009 और फिर भटिंडा के कोर्ट ने 2014 में खारिज कर दिया।
आतंकवाद का मुकाबला करने में विशेषज्ञ अजय साहनी का कहना है कि सिख समुदाय और डेरा के बीच चल रही तनातनी का खालिस्तान समर्थकों ने उठाया है। साहनी ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की एक बात का हवाला देते हुए बताया कि इकनूर खालसा फोर्स, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स और खालिस्तान कमांडो फोर्स जैसे आतंकी संगठनों ने राम रहीम की हत्या करने की कोशिश की। 2 फरवरी, 2008 को राम रहीम के काफिले पर विस्फोटकों के साथ हमला किया गया था। हमले में 11 लोग जख्मी हो गए थे। इस हमले को लेकर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने माना कि हमले के लिए विस्फोटक उपलब्ध करवाने के साथ हमले को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। इस हमले के बाद भारत सरकार ने राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई। 20 जून, 2008 को मुंबई के एक मॉल में जाने पर सिखों ने राम रहीम के खिलाफ नारे लगाए थे। इस दौरान डेरा समर्थकों और सिख प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई जिससे एक सिख प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इसके बाद पंजाब और मुंबई में राम रहीम के खिलाफ और प्रदर्शन हुए।
27 सितंबर, 2015 को अकाल तख्त ने डेरा प्रमुख के माफीनामे को स्वीकार करते हुए उसे माफ कर दिया। हालांकि, माफ किए जाने के बाद सिख नाराज हो गए जिसके बाद संगठन ने १६ अक्टूबर को माफीनामा वापस ले लिया। 13 जनवरी, 2016 को मुंबई में एक शो में डेरा प्रमुख का मजाक उड़ाना अभिनेता कीकू शारदा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के कैथल में कीकू को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था। अभिनेता के खिलाफ मामला डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी उदय सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
Published on:
24 Aug 2017 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
