scriptLive Weather Report: 24 घंटे में यूपी, एमपी, पंजाब दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के लिए बारिश का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद | live weather update report today 7 july 2021 | Patrika News
live--icon/ Updated

Live Weather Report: 24 घंटे में यूपी, एमपी, पंजाब दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के लिए बारिश का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद

Weather Forecast Live Updates: देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच गया है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश का इंतजार किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में मानसून 10 जुलाई को दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। जानिए पल पल की ताजा अपडेट Patrika.com पर।

नई दिल्लीUpdated: July 07, 2021 09:45:25 pm

प्रमुख अपडेट
live weather update

live weather update

Jul 07, 2021 | 09:41 PM (IST)

 दिल्ली में 8 जुलाई को हल्की बारिश की उम्मीद

उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तलहटी, पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस बात आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं दिल्ली में आठ जुलाई को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहा। इस वीकेंड तक गर्मी से राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है।

 

 

Jul 07, 2021 | 09:43 PM (IST)

बिहार, बंगाल और असम में भी बारिश की आशंका


अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

 

 

 

Jul 07, 2021 | 11:39 AM (IST)

यूपी में मौसम का यू टर्न

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने यू टर्न ले लिया है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से आसमान में काले और घने बादल छाए हुए है। इससे कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

Jul 07, 2021 | 11:35 AM (IST)

उत्तराखंड में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के आसार है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ ही तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Jul 07, 2021 | 08:57 AM (IST)

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Jul 07, 2021 | 08:26 AM (IST)

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में मौसम रहेगा गर्म

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा का हिसार और हांसी, राजस्थान का झुनझुनु और आसपास के इलाको में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। साउथ वेस्ट दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि अभी दिल्ली का मौसम गर्म है। बारिश थमते ही गर्मी से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

Jul 07, 2021 | 08:22 AM (IST)

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।

अगली खबर
right--arrow
Weather Forecast Today Live Updates: दिल्ली, हरियाणा, यूपी में झमाझम बारिश, जल भराव से यातायात प्रभावित
Weather Forecast Today Live Updates: दिल्ली, हरियाणा, यूपी में झमाझम बारिश, जल भराव से यातायात प्रभावित

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.