नई दिल्ली। बारिश से बिहार ( flood in bihar ) का बुरा हाल है। प्रदेश के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। दरभंगा जिले की बात करें तो यहां भी प्रशासन लगातार गांवों को खाली कराने में जुटा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। बाढ़ के चलते अब तक 90 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1.15 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं।