25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन 4.0: शर्तों के साथ दिल्ली में खुले सभी दफ्तर, DTC बसें भी चलेंगी

- दिल्ली में मेट्रो ( Delhi Metro ) सेवा पर रहेगी पूरी तरह पाबंदी - शर्तों के साथ दिल्ली में सभी दफ्तरों को खोला गया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 18 May 2020, 7:35 PM IST

Delhi open

डीटीसी बसों में 20 सवारी ही बिठाई जाएंगी

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण ( Lockdown 4 ) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ज्यादातर आर्थिक गतिविधियों को खोलने का ऐलान किया है। सबसे बड़ी बात दिल्ली में डीटीसी बसों ( DTC Bus ) को चलाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इसमें मुख्यमंत्री ने शर्तें रखी हैं। इन बसों में सिर्फ 20 यात्रियों को ही बिठाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro ) पर फिलहाल पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

पूरे देश में 31 मई तक रहेगा लॉकडाउन का चौथा चरण

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है। रविवार को गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन में ये कहा गया था कि लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक चलेगा। हालांकि इस दौरान राज्य सरकारों को भी कुछ फैसले लेने का अधिकार दिया गया है। इसी के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा? इसकी जानकारी दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा:-

ये सेवाएं रहेंगी बंद

- धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और खेल समेत किसी भी क्षेत्र के कार्यक्रम की अनुमति नहीं।

- स्पा, सलून बंद रहेंगे

- स्कूल, कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

- मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी

- शॉपिंग मॉल, स्विमिंग और थियेटर बंद रहेंगे

- होटल बंद रहेंगे, लेकिन रेस्टोरेंट में होम डिलिवरी होगी। रेस्टोरेंट में बैठकर खाना बैन रहेगा

- एग्रीगेटर्स के लिए कारपूलिंग या कार-शेयरिंग की अनुमति नहीं होगी

- वहीं कनेंटमेंट जोन में किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

ये खुला रहेगा

- ग्रामीण सेवा, मैक्‍सी कैब और आरटीवी कैब चलेंगी, लेकिन इनमें शर्तों के साथ सवारियां बिठाई जाएंगी। मैक्‍सी कैब में 5 सवारी और आरटीवी में 11 सवारी को बैठने की मंजूरी दी है।

- DTC बसें 20 सवारियों के साथ चलाई जाएंगी

- सरकारी और प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे

- शादियों में 50 लोगों की मंजूरी

- बॉर्डर पर ट्रकों की आवाजाही पर मंजूरी

- डॉक्‍टरों को बॉर्डर पर आने जाने की छूट

- दिल्‍ली में ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा की अनुमति होगी, लेकिन केवल 1 यात्री के साथ

- कंस्ट्रक्शन वर्क चलेगा, लेकिन काम करने वाले मजदूर दिल्ली के ही होने चाहिए

- सुबह 7 से शाम सात बजे तक ही लोग घर से बाहर निकल सकेंगे