23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन: 2 दिन में मौतों का आंकड़ा बढ़ने से अलर्ट मोड पर सरकारें, पुलिस-प्रशासन ने भी शुरू की सख्ती

राज्य सरकारों ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर बनाए क्वारनटाइन सेंटर्स 14 दिनों तक क्वारनटाइन सेंटर्स में रखने के आदेश बिहार सरकार ने सीमाओं को सील करने का दिया आदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 31 Mar 2020, 8:29 AM IST

markaz.jpg

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद देशभर में कोरोना मरीजों की संख्य में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश की सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा व अन्य प्रदेशों की सरकारों ने अपने-अपने राज्य की सीमाओं को सील करने के आदेश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद दिल्ली से प्रवासी मजदूरों का वापस गृह राज्य लौटना लगभग नामुमकिन हो गया है। ऐसा इसलिए कि इन लोगों को यूपी और हरियाणा पुलिस दिल्ली बॉर्डर से आगे नहीं जाने दे रही है।

बता दें कि इससे पहले भी कर्नाटक सरकार ने राज्य की सीमाओं को सील करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ केरल से कुछ लोगों ने बॉर्डर खोलने को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। केरल के कांग्रेस सासंद भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कर्नाटक सरकार को बॉर्डर खोलने के लिए आदेश देने की मांग कर चुके हैं। इन याचिकाओं पर अभी सुनवाई होनी है।

दूसरी तरफ बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। इन राज्यों की सरकारों ने प्रवासी श्रमिकों को अलग रखने व राज्य की सीमाओं के अंदर प्रवेश से पहले कोरोना जांच जरूरी कर दिया गया है।

यूपी सरकार ने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को 14 दिन तक बॉर्डर पर क्वारनटाइन में रखने का आदेश दिया है। इसके लिए अलग से क्वारनटाइन सेंटर बनाए गए हैं। अधिकांश राज्यों ने कोराना पर काबू पाने के लिए अपनी सीमाओं के अंदर किसी को प्रवेश देने से पहले कोरोना जांच के आदेश दिए हैं। इस बात की सूचना प्रदेश पुलिस व प्रशासन अधिकारी लाउडस्पीकरों के माध्यम से भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं अंतराज्यीय और जनपदीय सीमाओं पर पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।