विविध भारत

ओडिशा में दो हफ्तों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, 17 जून सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगी पाबंदी

Lockdown In Odisha: ओडिशा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रविवार (30 मई) को दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार ने पूरे राज्य में 17 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

2 min read
May 30, 2021
Lockdown extended for 16 days in Odisha, restrictions will remain in force till 5 am on June 17

भुवनेश्वर। कोरोना संक्रमण के मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिला है। ऐसे में तमाम राज्यों ने अपने-अपने स्तर पर पाबंदियों में थोड़ी ढील दे रही हैं। हालांकि, लॉकडाउन या कर्फ्यू को कुछ समय के लिए सुरक्षा के तौर पर बढ़ाया भी जा रहा है।

इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रविवार (30 मई) को दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य में 17 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, लॉकडाउन को 17 जून (गुरुवार) सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, "1 जून (मंगलवार) की सुबह 5 बजे से 17 जून (गुरुवार) की सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।"

सप्ताहांत शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण पाबंदी

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि सप्ताहांत में शाम के 6 बजे से सुबह के 5 बजे तक पूर्ण पाबंदियां रहेंगी। अधिसूचना के मुताबिक, “सप्ताहांत पर शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मुख्य रूप से व्यक्तियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से लॉकडाउन लागू किया गया है। मालवाहक वाहनों या अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन की आवाजाही लॉकडाउन से प्रभावित नहीं होगी।

आपको बता दें, कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच ओडिशा सरकार ने 5 मई से 19 मई तक राज्यव्यापी लॉकडाउन लागू की थी। जिसे फिर से 18 मई को सरकार ने 1 जून (सुबह 5 बजे) तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की थी।

मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने कहा “हालांकि राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी दर में गिरावट आई है, फिर भी हम कोविड-19 संक्रमण के फैलने के जोखिम में हैं। इसलिए राज्य सरकार ने 16 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।"

Updated on:
30 May 2021 07:12 pm
Published on:
30 May 2021 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर