7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले ले. जनरल रणबीर सिंह, मैंने जो कहा वो तथ्य

फिर सुर्खियों में आया सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा सेना के बयान के बाद बहस को मिला जोर ले.ज. रणबीर सिंह बोले- मैंने जो कहा वो तथ्य
less than 1 minute read
Google source verification
ranbir singh

पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले ले. जनरल रणबीर सिंह, मैंने जो कहा वो तथ्य

नई दिल्ली।सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है कि सेना की ओर से आया ताजा बयान। भारतीय सेना के उत्तरी कमान के जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि बालाकोट में आतंकियों के बुनियादी ढांचे पर भारतीय वायुसेना की ओर से किे गए हवाई हमले एक बड़ी उपलब्धि थी। इस एयर स्ट्राइक के तहत हमारे विमान दुश्मन के क्षेत्र में गहराई तक चले गए और आतंकी लॉन्चपैड में घुसे। हमारी इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन हवाई कार्रवाई की लेकिन उन्हें इस कार्रवाई का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।


जनरल सिंह ने कहा , 'कुछ दिनों पहले डीजीएमओ ने एक आरटीआई के जवाब में कहा था कि पहली सर्जिकल स्ट्राइक 16 सितंबर को हुई थी। मैं यह नहीं कहना चाहता कि राजनीतिक दल क्या कहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। लेकिन मैंने आपको जो कहा है वो तथ्य है।'

इस वजह से सुर्खियों में स्ट्राइक
दरअसल हाल में ये खबर आई थी कि जम्मू स्थित एक कार्यकर्ता की ओर से दायर की गई आरटीआई के जवाब में रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि उन्हें 2016 से पहले भारतीय सेना की ओर से किे गए किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी नहीं है। यानी 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक ही पहली सर्जिकल स्ट्राइक थी।


यही नहीं कांग्रेस लगातार ये दावा करती आई है कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गईं। हालांकि उन्होंने ये भी दावा किया कि इन सर्जिकल स्ट्राइक को कभी वोट मांगने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। बहरहाल ले.जनरल रणबीर सिंह के बयान ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर चल रही बहस को हवा जरूर दे दी है।