
महाराष्ट्र: चंद्रपुर के कोरपना में बड़ा सड़क हादसा, 11 की मौत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दिल को दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार देर रात को एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ट्रक और वैन की जोरदार टक्कर से हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार यह वैन 14 लोगों को लेकर रात करीब 9:30 बजे कोरपना-वानी रोड से गुजर रही थी। तभी विपरीत दिशा से तेज गति पर आ रहे ट्रक से उसकी भीषण भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में वैन ड्राइवर सहित, महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
हादसे की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तभी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची ने घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर उनके घरवालों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को एक बड़ा हादसा जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में देखने को मिला था। यहां एक बस गहरी खाई में गिर गई थी और इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे।
मंडी क्षेत्र में हुए हादसे में जहां 11 लोगों ने फौरन दम तोड़ दिया था, वहीं तीन की मौत अस्पताल में हुई। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य को विशेष उपचार के लिए जम्मू कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना कथित रूप से चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मंडी पहुंचे।
Published on:
09 Dec 2018 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
