10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र : उद्धव कैबिनेट में मंत्री धनंजय मुंडे पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 5 स्टाफ भी संक्रमित

कैबिनेट मंत्री सहित 5 स्टाफ क्वारनटाइन में भेजे गए। सभी लोगों की जांच गुरुवार को हुई। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण और जितेंद्र अव्हाड भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे।

2 min read
Google source verification
coronavirus

कैबिनेट मंत्री सहित 5 स्टाफ क्वारनटाइन भेजे गए।

नई दिल्ली। देशभर में महाराष्ट्र ( Maharashtra ) कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज करीब एक लाख हो गए हैं। वहीं शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ( Cabinet Minister Dhananjay Munde ) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उद्धव कैबिनेट के मंत्री के साथ उनके स्टाफ के 5 लोग कोनोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों की जांच गुरुवार को हुई थी। टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव ( Coronavirus Positive ) की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को पता चला कि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री को कोरोना वायरस संक्रमण है। उन्हें मुंबई में तत्काल आइसोलोशन ( Isolation Centre ) में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मंत्री के अलावा उनके निजी स्टाफ के कुछ सदस्यों को भी संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। स्टाफ के सदस्यों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

मुंबई में कोरोना टेस्टिंग को झटका, सबसे बड़े लैब पर लगा 1 महीने का प्रतिबंध

इससे पहले कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ( Ashok Chavhan )और एनसीपी नेता व मंत्री जितेंद्र अव्हाड भी हाल ही में संक्रमित पाए गए थे। अब दोनों स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,607 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या 97,648 हो गई। इस महामारी से 152 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 3,590 पहुंच गई।

Maharashtra समेत 7 राज्यों में मंडराया Corona Spread का खतरा, यूपी में भी गहराया संकट

दूसरी तरफ भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों ( Corona infected Case ) की कुल संख्या दो लाख 97 हजार तक पहुंच चुके हैं। यह आंकड़ा ब्रिटेन से 5,592 ज्यादा है। भारत में जिस तरह रोज करीब 10 हजार मामले सामने आ रहे हैं तो उससे साफ संकेत मिलते हैं कि शुक्रवार सुबह आंकड़े जारी होने पर भारत में कोरोना के कुल मरीज तीन लाख के पार होंगे।

31 मई तक 1,90,609 केस आए थे। वेबसाइट वल्डोमीटर के मुताबिक 11 जून तक यह आंकड़ा 2,97,001 तक पहुंच गया था। यानी 11 दिनों में एक लाख छह हजार से ज्यादा केस आए हैं।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग