
part of a building collapsed in bandra at mumbai one dead five injured
नई दिल्ली। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) की राजधानी मुंबई ( Mumbai ) से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। बांद्रा इलाके में एक इमारत का हिस्सा भरभरा कर गिरने ( Building collapsed ) से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यही नहीं इस हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में इन सभी घायलों का इलाज अब भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने मामले की जानकारी दी। इमारत गिरने के बाद मलबे में लोगों के राहत और बचाव का कार्य जारी है। गली में बने चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने का शोर सुनकर आस-पास के बहुत से लोग बाहर निकल आए। बिल्डिंग के मलबे का हिस्सा आस-पास के घरों में भी गिरा है।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोगों के मलबे में दबे हो सकते हैं।
यह लोग हुए घायल
वहीं बृहन्मुंबई नगर निगम ( BMC ) ने जानकारी दी कि बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी रोड इलाके में सात जून तड़के 1.45 बजे एक घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों को बचाया गया। घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।
इस घटना में 28 वर्षीय रियाज अहमद की मौत हो गई है। वहीं नूरुल हक हैदर अली सैयद जख्मी हो गए । उनकी हालत अभी फिलहाल स्थिर है।
इसके अलावा जो लोग जख्मी हुआ हैं, उनमें सलमान अतीक खान, राहुल मोहन खोत, रोहन मोहन खोत और लता मोहन खोत शामिल हैं।
दरअसल मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, बारिश के कारण राहत व बचाव कार्य में लगे फायर कर्मी को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फायर कर्मी यह सुनिश्चत करने में लगे हैं कि मलबे में कोई और लोग फंसे ना रहें।
Published on:
07 Jun 2021 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
