20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: टीकाकरण अभियान में सबसे आगे, 50 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

महाराष्ट्र में 672128 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। राजस्थान टीकाकरण अभियान में दूसरे स्थान पर।

2 min read
Google source verification
coronavaccine in Maharashtra

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण (Covid-19) से सबसे अधिक जूझ रहा महाराष्ट्र इसके खिलाफ टीकाकरण अभियान में भी सबसे आगे निकल गया है। गुरुवार तक राज्य में 50 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं इतने लोगों को टीके लगाने वाला वह देश का पहला राज्य बन चुका है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में राज्य सबसे अधिक टीकाकरण करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में सबसे पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि राज्य में 6 लाख 72 हजार 128 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। इसके साथ ही अब तक राज्य में 50 लाख 14 हजार 774 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर आरबीआई गवर्नर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

देश में 5.31 करोड़ को लगे टीके

कोरोना की दूसरी लहर तेज हो चुकी है। मगर ये राहत वाली बात है कि गुरुवार तक देश में कुल 5.31 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। कुल आंकड़ों की बात करें तो यह 5 करोड़ 31 लाख 45 हजार 709 पहुंच गई है।

टीकाकरण में पांच अव्वल राज्य

1. 50,14,774 लोगों को टीका लगने के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।

2. राजस्थान में अब तक 47 लाख 56 हजार 799 को टीका लगाया जा चुका है।

3. गुजरात में 43 लाख 81 हजार 814 को खुराक दी गई।

4. पश्चिम बंगाल में अब तक 42 लाख 50 हजार 140 को टीके दिए जा चुके हैं।

5. दिल्ली में 10,94,429 लोगों का टीकाकरण अब तक हुआ है।

31,855 नए संक्रमित मिले महाराष्ट्र में

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में बुधवार को 31,885 नए कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं। इस दिन 15098 को डिस्चार्ज किया गया वहीं 95 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

देश में बीते 24 घंटे में कुल 53,476 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं 251 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इन राज्यों में देश में कुल मरीजों के 77.44 फीसदी मरीज मिल रहे हैं।