3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक सदी बाद आने वाला महासंयोग, हिल जाएगी पूरी दुनिया

षष्ठ ग्रही योग से पूरी दुनिया में मचेगा कोहराम राजनीति से लेकर आर्थिक क्षेत्र में होंगे कई उथल-पुथल घर में इस तरह के दिख सकते हैं बदलाव

2 min read
Google source verification
bhagya00-1448429719.jpg

नई दिल्ली। पूरी दुनिया को हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल एक सदी के बाद आकाश में ऐसी खगोलीय घटना घटने वाली है, जो पूरी दुनिया में हड़कंप मचा देगी। दरअसल ज्योतिषीय गणना के मुताबिक कई सालों बाद षड़ ग्रही योग यानी षष्ठ योग बन रहा जो किसी महासंयोग से कम नहीं है।

खास बात यह है कि ये महायोग इसी वर्ष आ रहा है। अगले महीने यानी दिसंबर की 25 से 27 तारीख के बीच दुनियाभर को हिला देने वाला संयोग सामने आएगा।

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के इतने राज्यों में एक साथ, घर में स्टॉक कर लें...

राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाएं होंगी
25 दिसम्बर को बुध-चन्द्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे। षष्ठ ग्रही योग के कारण राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में उथल-पुथल बढ़ेगी और कई अप्रत्याशित घटनाएं होगी।

27 दिसम्बर तक रहने वाले इस योग में सूर्य, चन्द्र, बुध, गुरु, शनि व केतु छह ग्रह धनु राशि पर आएंगे। साथ ही 26 दिसम्बर को ही धनु राशि और मूल नक्षत्र पर सूर्य ग्रहण होने से कई देशों में उत्पात होंगे।

इस तरह की घटनाओं से मचेगा हड़कंप
इस महासंयोग के चलते जिस तरह की घटनाएं होंगी वो हर किसी को हिलाकर रख देंगी। इन होने वाली घटनाओं में किसी बड़े व्यक्ति की मृत्यु, समुद्र में अचानक तूफान का आना, शहरों में धार्मिक व राजनीति के प्रभाव आंतरिक कलह को जन्म देगा, राजनेताओं का अपने पदों का त्याग करना व राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति बनेगी।

इस वजह से घटित होती हैं अप्रत्याशित घटनाएं
पं कमलेशकुमार दवे के मुताबिक पिछली बार वर्ष 1901 में यह योग बना था। वर्ष नवम्बर व दिसम्बर में चार, पांच व छह ग्रहों का योग बनेगा। जब गोचर में 4, 5 व 6 ग्रहों के योग बनते हैं तो अप्रत्याशित घटनाएं घटित होती हैं।

युद्ध जैसे हालात
षड़ ग्रही योग के कारण भारत की छवि बढेगी, लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन का योग बनता है। विश्व के कई देशों में युद्ध के हालात पैदा होंगे। सीमा विवाद बलपूर्वक निपटने का योग, मुस्लिम राष्ट्रों में शासन सत्ता में परिवर्तन का योग बनेगा।

Story Loader