
नई दिल्ली। मालदीव की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को एनसीबी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि है वे मालदीव की यात्रा करते समय अपने सामान का पूरे समय ध्यान रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई पैकेट बिना जांचे परखे नहीं लें। यह चेतावनी मालदीव में हाल ही में ड्रग्स कानूनों को और अधिक सख्त किए जाने के मद्देनजर जारी की गई है।
एनसीबी के अनुसार पिछले महीने से मालदीव में संशोधित ड्रग्स कानूनों में मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों के लिए सजा को काफी बढ़ा दिया गया है। नए प्रावधानों के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में आजीवन कारावास और गंभीर मामलों में मृत्युदंड तक का प्रावधान है। इतना ही नहीं, कम मात्रा में ड्रग्स रखने पर भी अब सख्त कार्रवाई की जा सकती है। एडवाइजरी के अनुसार हाल के समय में कई विदेशी नागरिकों, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, को मालदीव में ड्रग्स से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है। भारतीय हाई कमिश्नर माले ने भी भारतीय नागरिकों को स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।
एनसीबी ने कहा कि मालदीव जाने वाले भारतीय किसी भी अनजान व्यक्ति का सामान या पैकेज बिना जांचे-परखे अपने साथ न रखें। खास तौर पर एयरपोर्ट, पोर्ट और ट्रांजिट पॉइंट्स पर विशेष सतर्कता बरतें। अपने सामान को हर समय अपनी निगाह में रखें। एनसीबी ने कहा कि वहां कानून की अनभिज्ञता कोई बचाव नहीं है और उल्लंघन पर कठोर दंड मिल सकता है।
Published on:
24 Apr 2026 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
