
Building collapsed in huge fire (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा व प्लास्टिक दुकान सह गोदाम में गुरुवार की दोपहर करीब 12.30 बजे आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप (Building collapsed in huge fire) ले लिया था। गोदाम में रहे पटाखों और प्लास्टिक की सामग्रियों ने आग को और भडक़ा दिया, इससे पूरा सामान ही जलकर खाक हो गया। आग से आस-पास के 6-7 घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे बाद भी आग नहीं बुझ पाई है। जबकि 50 दमकल पानी लग चुका है और टीम अभी भी मौके पर मौजूद है।
अंबिकापुर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा व प्लास्टिक गोदाम में लगी आग से शहर में गुरुवार को दिन से लेकर देर रात तक अफरा-तफरी मची रही। दमकल टीम (Building collapsed in huge fire) के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। मंत्री राजेश अग्रवाल से लेकर कलेक्टर अजीत वसंत व एसपी राजेश अग्रवाल मौके पर मौजूद रहे।
वे पल-पल का जायजा लेते रहे। रिहायशी इलाके में किसी भी तरह के गोदाम (खासकर पटाखों के) को लेकर मंत्री व कलेक्टर ने नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने कहा था कि यदि पटाखे का गोदाम (Building collapsed in huge fire) यहां संचालित था तो संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
इधर दमकल विभाग की टीम द्वारा रातभर ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन आग बुझने की जगह धधकती रही। आसमान में धुएं का गुबार उड़ता रहा। आग इतनी भयावह लगी थी कि दुकान की बिल्डिंग भी ढह (Building collapsed in huge fire) गई।
दुकान में आग कैसे लगी? फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान (Building collapsed in huge fire) भी लगाया जा रहा है।
इधर समाज सेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल दुकान संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचने वाला है। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में पटाखे और प्लास्टिक को गोदाम संचालित कर संचालक ने लोगोंं की जान जोखिम में डाली है। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
Published on:
24 Apr 2026 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
