
Patwari beaten by accused (Photo- Video grab)
अंबिकापुर. दरिमा स्थित पटवारी कार्यालय में घुसकर बुधवार की दोपहर पटवारी के साथ मारपीट (Patwari beaten) करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। पटवारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। आरोपी उसे कार्यालय व कार्यालय के बाहर दौड़ा-दौड़ाकर मारता दिख रहा है। उक्त घटना से जिले के पटवारियों में आक्रोश है। पटवारियों ने गुरुवार को हड़ताल पर रहे और कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपकर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
सरगुजा जिले के दरिमा तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 3 में प्रकाश मंडल (Patwari beaten) बतौर पटवारी कार्यरत है। बुधवार की दोपहर वह अन्य कर्मचारियों के साथ कार्यालय में काम कर रहा था। दोपहर करीब 2.30 बजे सोहगा खर्रापारा थाना दरिमा निवासी जितेन्द्र कुजूर उर्फ मोनू कार्यालय में आया और पटवारी से आरआई सोहगा का मोबाइल नंबर मांगा। पटवारी ने उसे आरआई का नंबर दिया पर उसे स्वयं के मोबाइल से लगाकर बात करने दबाव बनाने लगा।
पटवारी द्वारा अपने मोबाइल से बात नहीं कराने पर जितेन्द्र ने गुस्से में पटवरी से गाली-गलौज शुरु कर दी। फिर वहां रखी कुर्सी उठाकर जानलेवा हमला (Patwari beaten) कर दिया। इसके जान से मारने की धमकी देते हुए अपने कार से चाकू लेकर आया और चाकू से मारने के लिये पटवारी एवं चौकीदार को दौड़ाया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटवारी (Patwari beaten) की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 221, 132, 296, 351 (3), 115 (2) व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी (Patwari beaten) है जिसके विरूद्ध थाना दरिमा में कई अपराध पंजीबद्ध हैं एवं आरोपी का नाम पूर्व से थाने की सूची में गुण्डा बदमाश के रूप में दर्ज है।
दरिमा पटवारी कार्यालय में पटवारी के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के विरोध में राजस्व पटवारी संघ सरगुजा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना (Patwari beaten) के बाद जिले के पटवारियों में आक्रोश है और उन्होंने विरोध स्वरूप हड़ताल भी की।
संघ ने कहा कि इस घटना से न सिर्फ पटवारी पर हमला हुआ, बल्कि शासकीय कार्य भी बाधित हुआ और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी। इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया गया है। घटना के बाद जिले के पटवारियों (Patwari beaten) और कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल है। संघ का कहना है कि यदि कार्यस्थल पर इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो निर्भीक होकर काम करना मुश्किल हो जाएगा।
Published on:
23 Apr 2026 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
