23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Huge fire in Ambikapur: पटाखा और प्लास्टिक गोदाम में 8 घंटे तक धधकती रही आग, 30 दमकल पानी के बाद भी सब जलकर खाक, धमाकों से दहला शहर

Huge fire in Ambikapur: शहर के रिहायशी एरिया में संचालित था पटाखा व प्लास्टिक की गोदाम, सूचना मिलते ही पहुंचे मंत्री, कलेक्टर और एसपी, 30 दमकल पानी लगने के बाद भी 6 घंटे तक आग पर नहीं पाया जा सका था काबू

3 min read
Google source verification
Huge fire in Ambikapur

Huge fire in Mukesh patakha and plastic shop

अंबिकापुर. शहर के रिहायशी एरिया राम मंदिर रोड स्थित गली में थोक प्लास्टिक व पटाखे का गोदाम व दुकान संचालित हो रहा था। गुरुवार की दोपहर करीब 12.30 बजे तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। आस-पास के लोग किसी गाड़ी के टायर फटने के अनुमान लगाते हुए बाहर निकलकर देखा तो मुकेश पटाखा दुकान में भीषण आग (Huge fire in Ambikapur) लगी थी। प्लास्टिक व पटाखा होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। यह एरिया रिहायशी व काफी संकरा है। आस पास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानों व घरों से निकल कर बाहर आ गए।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गली काफी संकरी होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम को व्यवस्था बनाने में भी समय लग गया। अंत में फायर ब्रिगेड की टीम मुख्य सडक़ से ही दमकल वाहन को खड़ाकर आग बुझाने (Huge fire in Ambikapur) की काम शुरू किया। लेकिन आग इतना भीषण रूप ले चुकी थी कि काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था।

बीच-बीच में पटाखों के तेज धमाके आग को और विकराल करते रहे। देखते ही देखते आग फस्र्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, आग की लपटें और पटाखे की धमाके (Huge fire in Ambikapur) के कारण आग आस-पास के लगभग 6 से 7 घरों को चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, कलेक्टर अजीत बंसत व एसपी राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे। इधर आगजनी की घटना से लोगों में आक्रोश है। आस-पास का एरिया रिहायशी है। लोगों का कहना है कि रिहायशी एरिया में पटाखा व प्लास्टिक गोदाम के लिए अनुमति (Huge fire in Ambikapur) कैसे मिली थी?

8 घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू

आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में दमकल कर्मी 8 घंटे तक आग बुझाते रहे। इस दौरान करीब 30 दमकल पानी लग चुका था भीषण आग के कारण बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक (Huge fire in Ambikapur) हो चुकी है। पटाखा व प्लास्टिक गोदाम व दुकान मुकेश अग्रवाल की है। इसके अलावा उक्त बिल्डिंग से लगे प्रताप पांडेय, प्रमोद पांडेय सहित 5 से 6 घरों को नुकसान पहुंचा है।

Huge fire in Ambikapur: ये बोले मंत्री और कलेक्टर

सूचना मिलते ही मंत्री राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने तत्काल कलेक्टर व एसपी को सूचित किया। सभी जगह से फायर ब्रिगेड मंगाई गई है। आबादी वालेे क्षेत्र में पटाखा व गोदाम को लेकर कहा कि सडक़ें चौड़ीकरण होनी चाहिए, रिहायशी इलाके में गोदाम होनी ही नहीं चाहिए।

वहीं कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि गोदाम में आग की घटना (Huge fire in Ambikapur) हुई है। आस-पास के घरों को खाली करा दिया गया है। किसी तरह की जान माल की क्षति की जानकारी नहीं है। एक्जेक्ट वजह जांच में सामने आएगी। उन्होंने कहा कि पटाखा व प्लास्टिक गोदाम पर कार्रवाई की जाएगी।