तिरुवनंतपुरम। केरल इस समय कुदरत का दंश झेल रहा है। बारिश और बाढ़ की वजह से केरल में ऐसे हालात पैदा हो गए हैं, जो कि पिछले 100 साल में नहीं हुए। बाढ़ की वजह से केरल में अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना जी-जान से राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन इस बीच एक युवक ने सेना का ऐसा मजाक उड़ाया है जो कि बर्दाश्त से बाहर है। दरअसल, वहीं राज्य के मरून्ड में एक युवक ने मदद के नाम पर सेना के हेलिकॉप्टर को बुलाया और इसके बाद उसने हेलिकॉप्टर के साथ सेल्फी लेकर उसे वापस भेज दिया।