25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मन की बात: पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने दुश्मनों को दी मुंहतोड़ जवाब की चेतावनी

मन की बात: पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने दुश्मनों को दी मुंहतोड़ जवाब की चेतावनी

देश की शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 30 Sep 2018, 1:53 PM IST

pm modi

मन की बात: पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने दुश्मनों को दी मुंहतोड़ जवाब की चेतावनी

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्‍होंने दो साल पहले भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हुए सेना के जवानों को सफल सट्राइक के लिए सलाम किया। उन्होंने कहा कि अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ जवाब देंगे जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे। जो हमारे देश की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

संप्रभुता को नहीं लगाएंगे दाव पर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति पसंद रहा है लेकिन देश की संप्रभुता को दांव पर लगाकर हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे। मोदी ने कहा कि आठ अक्टूबर को हम वायुसेना दिवस के रूप में मनाते हैं। 1932 में छह पायलट और 19 वायु सैनिकों के साथ एक छोटी सी शुरुआत से बढ़ते हुए हमारी वायुसेना आज 21वीं सदी की सबसे साहसिक और शक्तिशाली एयरफोर्स में शामिल हो चुकी है। यह अपने आप में एक यादगार यात्रा है। 1965 हो या 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई हो या फिर 1999 में करगिल की लड़ाई सब जगह वायु सेना ने अपना पराक्रम दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48वीं मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से कहा कि भारतीय सशस्‍त्र बलों में स्‍त्री शक्ति का योगदान भी बढ़ रहा है। भारतीय नारी सशक्‍त तो है ही, अब सशस्‍त्र भी बन रही है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं को योगदान हमेशा से अहम रहा है। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं के प्रति विशेष सम्‍मान का भाव हमारी संस्‍कृति का हिस्‍सा है।

देशवासियों के लिए सोचने का आह्वान किया
उन्‍होंने बापू को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को एक मूल मंत्र दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब भी तुम्हें संदेह हो या तुम्हारा अहम तुम पर हावी होने लगे तो जो सबसे गरीब इंसान तुमने देखा हो, उसके बारे में विचार करो और सोचो की क्या तुम्हारे उस कदम से उस इंसान को क्या कुछ मिलेगा?