29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड की मनस्वी बनीं अमरीका में रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन की उपाध्यक्ष

इस संगठन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी।

2 min read
Google source verification
Manasvi Mamgai in Washington DC. Manasvi Mamgai, trump , india, uttrakhand

देहरादून: उत्तराखंड की मनस्वी ममगई को अमेरिका में हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन (आरएचसी) का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। इस संगठन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा देकर भारतीय वोटरों को आकर्षित किया। इस चुनाव के दौरान मनस्वी ममगई ने बतौर भारतीय एंबेसडर के रूप में काम किया था। इतना ही नहीं मनस्वी ने राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया था।

अमरीका में हिंदुओं की मदद के लिए संगठन करता काम
मनस्वी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि संगठन अमेरिका में हिंदुओं की मदद करने के साथ ही उनके मुद्दे सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। इस संगठन को राष्ट्रपति व उनके परिवार का समर्थन भी हासिल है। गत वर्ष संगठन ने व्हाइट हॉउस के साथ मिलकर दिवाली पर भव्य आयोजन किया था। इस समय मनस्वी लॉस एंजिल्स में रहकर काम कर रही हैं। उनके पिता वाशिंगटन में रहते हैं।मनस्वी का ननिहाल नैनीताल में है। उनके नाना इस क्षेत्र में वनअधिकारी रहे। साथ ही उनके पिता जन्मेजय नैलवाल और मां प्रभा ने नैनीताल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद में उनका परिवार दिल्ली चला गया। 1988 में दिल्ली में मनस्वी का जन्म हुआ। 2006 में उन्होंने एलीट मॉडल लुक इंडिया, 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल और 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था।

बॉलीवुड में आ चुकी हैं मनस्वी

मनस्वी ने अभिनेता अजय देवगन के साथ वर्ष 2014 में फिल्म एक्शन-जैक्शन के जरिये बॉलीवुड में एंट्री की थी। कुछ और फिल्मों में अभिनय करने के बाद वो अमेरिका चली गईं। इसके बाद उन्होंने आरएचसी के साथ डोनाल्ड़ ट्रंप का प्रचार किया। मनस्वी ने बताया कि वह हर साल भारत आती हैं, जल्द ही वह नैनीताल आएंगीं। उन्होंने बताया कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने जा रही हैं। अगर उन्हें बॉलीवुड में बेहतर रो
ल ऑफर हुआ तो वह उनमें भी काम कर सकती हैं।

Story Loader