8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईआईटी पास कर मुख्यमंत्री बनने वाले किसी राज्य के पहले सीएम थे मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का लंबी बिमारी के बाद निधन। किसी राज्य के पहले सीएम थे मनोहर पर्रिकर जिन्होंने आईआईटी से ग्रेजुएशन किया था। मनोहर पर्रिकर चार बार गोवा के मुख्यमंत्री बने।

2 min read
Google source verification
मनोहर पर्रिकर

IIT कर मुख्यमंत्री बनने वाले देश के किसी राज्य का पहला सीएम थे मनोहर पर्रिकर

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में मिस्टर क्लीन के रुप में छवि बनाने वाले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन रविवार की देर शाम लंबी बीमारी के बाद 63 वर्ष की उम्र में हो गया। उनका स्वभाव बेहद ही सरल और विनम्र था। वे हमेशा सादा जीवन जीने में यकीन करते थे। मनोहर पर्रिकर का पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर है। 2000 में जब पहली बार वे गोवा के मुख्यमंत्री बने तो एक नया इतिहास रच दिया। दरअसल भारतीय राजनीति में यह माना जाता है कि ज्यादा पढ़े-लिखे लोग इस क्षेत्र में नहीं आते हैं। लेकिन इस मिथक को तोड़ते हुए मनोहर पर्रिकर ने यह साबित किया था कि लोगों की सोच गलत है। मनोहर पर्रिकर ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे जो आईआईटी से ग्रेजुएट हैं। बता दें कि पर्रिकर ने 1978 में आईआईटी मुंबई से ग्रेजुएशन किया था।

मनोहर पर्रिकर: स्कूटर से जाते थे सीएम ऑफिस, लाइन में लगकर लेते थे खाना

पर्रिकर चार बार बने गोवा के मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर का जन्म एक साधारण परिवार में 13 दिसंबर 1955 को मापुसा में हुआ था। वे पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छे थे। प्रतिभा के धनी मनोहर पर्रिकर को 2001 में आईआईटी मुंबई ने विशिष्ट भूतपूर्व छात्र की उपाधि प्रदान की थी। पर्रिकर चार बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। यह पहला मौका था जब भाजपा ने 24 अक्टूब 2000 में पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि ज्यादा दिन तक सरकार नहीं चल सकी और 27 फरवरी 2000 को सरकार गिर गई। इसके बाद एक बार फिर से 5 जून 2002 को मुख्यमंत्री बने, लेकिन एक बार फिर से चार भाजपा विधायकों के 29 जनवरी, 2005 को सदन से इस्तीफा देने के बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई। फिर वर्ष 2012 में पर्रिकर की लोकप्रियता की ऐसी लहर चली की कांग्रेस सरकार हार गई और भाजपा ने फिर कब्जा जमाया। भाजपा ने विधानसभा की 40 में से 21 सीटों पर जीत दर्ज की और पर्रिकर सीएम बने। इस बार पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री बने रहे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में हालांकि भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी लेकिन पर्रिकर ने अपनी राजनीतिक कौशल क्षमता से क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर सरकार बना ली। इस तरह से वे 2017 में चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावे रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभालते हुए केंद्र की राजनीति में भी वे सक्रिय रहे।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.