जयवीर ने कहा कि भले ही सरकार हमारे परिवार को भूल जाए, लेकिन देश के लिए लड़ाई लड़ने का जज्बा हमारे परिवार में कम नहीं हुआ है। मेरा भतीजा पाकिस्तान से बदला जरूर लेगा। अभी वो सैनिक स्कूल में पढ़ रहा है। वहीं, उन्होंने एक-दो दिन में शहीद बीएसएफ जवान नरेंदर के घर जाने की बात भी कही ताकि वहां पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे सकें।