25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / # मी टू कैंपेन: महिला मीडियाकर्मी के समर्थन में मुंबई प्रेस क्लब, हर मोर्चे पर उनके साथ हैं खड़े

# मी टू कैंपेन: महिला मीडियाकर्मी के समर्थन में मुंबई प्रेस क्लब, हर मोर्चे पर उनके साथ हैं खड़े

बता दें कि इन दिनों #Metoo कैंपेने तेजी से चल रहा है। इसमें महिलाएं खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के बारे में खुलकर बात कर रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 7 Oct 2018, 3:56 PM IST

mumbai press club

# मी टू कैंपेन: महिला मीडियाकर्मी के समर्थन में मुंबई प्रेस क्लब, हर मोर्चे पर हैं खड़े

मुंबई: देश में एक बार फिर हैश टैग मी टू कैंपने सुर्खियों में है। बॉलीवुड के बाद मीडिया इंडस्ट्री की लड़कियों ने भी मी टू कैंपने के तहत खुलकर बोलना शुरू कर दी है। महिला मीडिया कर्मियों के समर्थन में मुंबई प्रेस क्लब उतर आया है। मुंबई प्रेस क्लब ने शनिवार के एक बयान जारी कहा है कि यौन उत्पीड़न का शिकार हुई सभी महिला पत्रकारों के साथ वो खड़े हैं। शनिवार रात को प्रेस क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूरा बयान ट्वीट किया। प्रेस क्लब ने बयान जारी कर कहा कि मुंबई प्रेस क्लब उन सभी महिला पत्रकारों के साथ खड़ा है जिन्होंने अपने साथ काम करने वाले लोगों या फिर बड़ी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिलाएं उठा रही आवाज

गौरतलब है कि इन दिनों #Metoo कैंपेने तेजी से चल रहा है। इसमें हॉलीवुड, बॉलीवुड एक्ट्रेस, महिला पत्रकार और दूसरे व्यवसाय से जुड़ी महिलाएं खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। महिला साथियों ने मीडिया में खुद के साथ हुए उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने इस के बारे में लिखा है। जिसके बाद मुंबई प्रेस क्लब ने महिला मीडिया कर्मचारियों के समर्थन के लिए आगे आया है।

सख्त कार्रवाई की मांग

प्रेस क्लब ने कहा कि हम महिला साथियों के साथ हुए इस तरह के व्यवहार की घोर निंदा करते हैं साथ ही मीडिया ग्रुप्स के मालिकों और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। प्रेस क्लब ने आगे लिखा कि हम इस मुद्दे पर स्वस्थ्य बहस करना चाहते हैं और एक सकारात्मक परिणाम की अपेक्षा करते हैं। प्रेस क्लब के मुताबिक हम ऐसे एक इवेंट का आयोजन करने के बारे में सोच रहे हैं। जिसमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर चर्चा की जाए। तारीख की जल्द से जल्द घोषणा की जाएगी।। हम चाहते हैं कि हमारे सदस्य हमें जरूरी सुझाव भेजें।