
केरल में 21 फरवरी को बीजेपी की विजय रथ यात्रा में शामिल होंगे।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव तैयारियों के बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक देश और दुनिया में मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय ई श्रीधरन बहुत जल्द राजनीति पारी की शुरुआत करेंगे ।
बताया जा रहा है कि मेट्रो मैन ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। वो केरल बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में 21 फरवरी से होने वाली पार्टी की विजय यात्रा में पार्टी में शामिल होंगे।
कौन हैं ई श्रीधरण
विकास के प्रतीक के रूप में पहचाने जाने वाले और पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित मेट्रो मैन ई श्रीधरन केरल के रहने वाले हैं। ई श्रीधरन ने यातायात के विकास की नई परिभाषा लिखने के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली मेट्रो के विकास में ई श्रीधरन के ये योगदान को हर कोई जानता है। दिल्ली मेट्रो के साथ उन्होंने कोलकोता मेट्रो को भी बुलंदियों तक पहुंचाया।
Updated on:
18 Feb 2021 01:42 pm
Published on:
18 Feb 2021 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
