
नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर पुलिस की दबंगई देखने को मिली। बिहार की राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने झूठे आरोप में जेल भेज दिया।
दरअसल, पटना में 14 साल के सब्जी बेचने वाले एक दलित लड़के ने पुलिसवाले को मुफ्त में सब्जी नहीं दी तो पुलिस ने उसे झूठे केस में फंसाकर जेल में बंद कर दिया। मामला तब सामने आया जब लड़के के पिता सामने आए और पूरी सच्चाई बताई।
लड़के के पिता ने कहा, उन्हें जब पता चला कि उनके बेटे को पुलिस ले गई तब वो स्टेशन गए। वहां उन्हें बताया गया कि उनके बेटे ने साइकिल की चोरी की है, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।
मामले पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़के के पिता ने पूरी घटना बताई है। देखें-