
नई दिल्ली: भारत की मानुषी छिल्लर 2017 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीत गई हैं। हरियाणा की रहने वाली 20 साल की मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाते हुए मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। 17 साल बाद भारत को यह ताज मिला है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा खिताब जीत चुकी है। चीन के शियांग प्रांत में मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इसमें 118 प्रतिभागी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं।
ये भी रह चुकी हैं मिस वर्ल्ड
दरअसल 20 साल की मानुषी हरियाणा की सोनीपत की रहने वाली हैं। फिलहाल उनकी फैमिली दिल्ली में रह रही है। इससे पहले सन 2000 में प्रियंका चोपड़ा को यह खिताब मिला चुका है। जबकि 1999 में युक्ता मुखी को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। वहीं 97 में डायना हेडन भी ये प्रतियोगिता अपने नाम कर चुकी है। जबकि 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बन चुकीं हैं। भारत की गीता फारिया सबसे पहले 1966 में मिस वर्लड का खिताब जीत चुकी हैं।
मानुषी ने दिया उम्दा जवाब
दरअसल प्रतियोगिता में मिस इंडिया मानुषी से सवाल पूछा गया था कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिए और क्यों। जिसपर मानुषी छिल्लर का जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक पैसे की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से होना चाहिए।
गीता फारिया को मानती हैं आइडियल
मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 में हुआ है। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट हैं। मानुषी छिल्लर बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी अव्वल है। बैले डांस उसका पसंदीदा है। मानुषी बैंगलोर में भी पढ़ाई कर चुकी हैं। 25 जून 2017 को छिल्लर को 54वें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। बता दें कि मानुषी छिल्लर मेडिकल की स्टूडेंट हैं। 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फारिया उनका आदर्श है।
Published on:
18 Nov 2017 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
