ताजा मामला त्रिपुरा के सिदाई पुलिस स्टेशन का है। सिदाई पुलिस स्टेशन के मुताबरी में गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन रेहड़ी वाले आए थे। ये तीनों कपड़े के कारोबारी थे। उन्होंने बिटरबन से अपना माल बेचने के लिए एक गाड़ी ली थी। जब वे मुताबरी इलाके में पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। रेहड़ी वालों ने इलाके में स्थित त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के शिविर में शरण ली लेकिन सैकड़ों लोगों की बेकाबू भीड़ शिविर में घुस गई और एक रेहड़ी वाले को पीट - पीट कर मार डाला, जबकि अन्य 2 को बड़ी मशक्क्त से बचाया जा सका। बता दें कि त्रिपुरा में बीते कुछ दिनों से अफवाह है कि कुछ लोग बच्चों के अंग निकालकर बेच रहे हैं और उसके लिए वह बच्चों को किडनैप कर रहे हैं।