27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी ने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया, विश्व को न्यू इंडिया के बारे में बताया – मुकेश अंबानी

- रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने की पीएम मोदी की तारीफ । - मुकेश अंबानी ने कहा मोदी ने आत्मविश्वास और ढृढ़ विश्वास ने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया ।- अंबानी ने कहा, मैं आश्वस्त हूं कि मोदी के नेतृत्व में किए गए साहसिक सुधार से आने वाले समय में देश में तेजी से रिकवरी होगी ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 21 Nov 2020, 8:16 PM IST

मोदी ने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया, विश्व को न्यू इंडिया के बारे में बताया - मुकेश अंबानी

मोदी ने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया, विश्व को न्यू इंडिया के बारे में बताया - मुकेश अंबानी

गांधीनगर । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को न्यू इंडिया के उदय के बारे में बताया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे हैं। अंबानी पीडीपीयू को अध्यक्ष भी हैं।

PM Modi बोले : चुनौतियों से ज्यादा अहम खुद का मकसद होना चाहिए, संकट में भी अवसरों की कमी नहीं

अंबानी ने की तारीफ -
अंबानी ने कहा मोदी के आत्मविश्वास और ढृढ़ विश्वास ने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया है। मैं आश्वस्त हूं कि उनके नेतृत्व में किए गए साहसिक सुधार से आने वाले समय में देश में तेजी से रिकवरी होगी और तेज आर्थिक सुधार भी होगा।" उन्होंने कहा, "आप सभी जानते हैं कि पीडीपीयू प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आत्मनिर्भर विजन का हिस्सा है। यह एक ऐसा विजन है जिसके तहत उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भारत को ऊर्जा, ऊर्जा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था।"

पेट्रोलियम शोधन क्षमता होगी दोगुनी-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान कहा कि हम अगले पांच साल में भारत की पेट्रोलियम शोधन क्षमता को दोगुना करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि इस दशक में हम अपनी ऊर्जा जरूरतों में नैचरल गैस की हिस्सेदारी को चार गुणा बढ़ा दें।