दरअसल संघ प्रमुख डॉ. भागवत ने रविवार को बयान देते हुए कहा था कि यदि कोई हिंदू कहता है कि मुसलमान यहां नहीं रह सकता है, तो वह हिंदू नहीं है। गाय एक पवित्र जानवर है, लेकिन जो इसके नाम पर दूसरों को मार रहे हैं, वो हिंदुत्व के खिलाफ हैं। ऐसे मामलों में कानून को अपना काम करना चाहिए। उनका यही बयान भाजपा के लिए गले की फांस बन गया है।