27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- विश्व में सर्वाधिक सुखी मुसलमान भारत में, देखें पूरा वीडियो
Play video

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- विश्व में सर्वाधिक सुखी मुसलमान भारत में, देखें पूरा वीडियो

भुवनेश्वर में बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख भागवत ने बताया कि आरएसएस संपूर्ण समाज को व्यवस्थित करने के लिए काम कर रहा है।
Google source verification

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा सुखी और खुश मुसलमान रहते हैं। भुवनेश्वर में बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख भागवत ने बताया कि आरएसएस संपूर्ण समाज को व्यवस्थित करने के लिए काम कर रहा है। संघ को किसी से नफरत नहीं है।

संगठन का उद्देश्य भारत में परिवर्तन के लिए सभी समुदायों को संगठित करने का है। न सिर्फ हिंदू समुदाय को। बल्कि सभी समुदायों को। भागवत ने बताया कि आज यहूदी मारे-मारे फिरते थे अकेला भारत है जहां उनको आश्रय मिला। पारसियन (पारसी) की पूजा और मूल धर्म केवल भारत में सुरक्षित हैं। विश्व के सर्वाधिक सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे। ये क्यों है? क्योंकि हम हिंदू हैं।’