27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम अपडेटः शीत मानसून के चलते पूर्वोत्तर ओढ़ेगा कोहरे की चादर तो दक्षिण में बरसेंगे बदरा

शीत मानसून के दस्तक देने के साथ ही देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण राज्यों तक बारिश और कोहरे का दिखेगा असर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:51 AM IST

monsoon

मौसम अपडेटः शीत मानसून के चलते पूर्वोत्तर ओढ़ेगा कोहरे की चादर तो दक्षिण में बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली। शीत मानसून दस्तक दे चुका है इसका असर भी देश के कई इलाकों खास तौर पर उत्तर और दक्षिण भारत में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को देश के केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि में आंधी-तूफान के साथ बादल के गरजने की आशंका है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर राहत और बचाव के लिए संबंधित एजेंसियों को तैयार रहने को कहा है। मछुआरों को समुद्र में न उतरने की हिदायत दी गर्इ है। शीत मानसून के कारण सोमवार को इस इलाके में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गर्इ। उत्तरी अंडमान समुद्र की ओर से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली, जिससे बंगाल की खाड़ी से सटे यहां आसपास मौसम खराब हो गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मर्तबान की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के चलते दक्षिण म्यांमार और आसपास के इलाकों में चक्रवात बन गया, जो दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरि और श्रीलंका का मौसम प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गर्इ।


राजस्थान में भी करवट लेगा मौसम
उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण चक्रवात का निर्माण हो गया। इससे राजस्थान और इससे सटे राज्यों में अच्छी बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने की उम्मीद है।


पूर्वोत्तर पर छाएगा कोहरा
मौसम विभाग की माने तो बदलते मौसम के मिजाज का असर पूर्वोत्तर राज्यों पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में अगले तीन दिनों तक हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार ऐसी कोर्इ असाधारण परिस्थितियां बनती नहीं दिख रही जिससे अगले 23 दिनों के ज्यादातर इलाकों के तापमान में कोर्इ बड़ा बदलाव हो। तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी भाग को छोड़ दिया जाए तो देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खुश्क रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग