दरअसल, कोरोना वायरस (coronavirus in India) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कयास लगाया जा रहा था कि अगस्त महीने में संसद का मॉनसून सत्र ( Parliament Monsoon Session 2020) शुरू हो सकता है। लेकिन, महामारी की रफ्तार को देखते हुए एक अधिकारी का कहना है कि मॉनसून सत्र अब सितंबर में शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर (Lok sabha Speaker) ओम बिड़ला ( Om Birla ) और राज्यसभा (Rajya Sabha) के सभापति वेंकैया नायडू ( Venkaiah Naidu ) समेत शीर्ष विधायी अधिकारी लगातार देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना ( coronavirus in Delhi ) की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे ही स्थिति पर नियंत्रण दिखेगी, मॉनसून सत्र की तारीख तय की जाएगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में COVID-19 की स्थिति में सुधार है। लेकिन, लड़ाई लगातार जारी है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में इस महामारी को लेकर स्थिति बेहद दयनीय है। लिहाजा, सांसदों को संसद तक पहुंचना कठिन हो सकता है। इसलिए, अभी तारीख तय नहीं की जा रही है।