
Weather Update:
नई दिल्ली।Monsoon weather update राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR ( Delhi NCR ) में पड़ रही भीषण गर्मी ( hot weather in delhi ) ने लोगों के होश ठिकाने ला दिए हैं। गर्मी का आलम यह है कि बुधवार को दिल्ली में पारा 41.1 तक जा पहुंचा, जो मौसम के नॉर्मल टेंपरेचर से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही हवा में आद्रता का स्तर दिन भर 36 से 72 प्रतिशत के बीच घटता-बढ़ता रहा।
2 से 3 तीन दिनों तक गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ( Monsoon Weather Update ) अगले 2 से 3 तीन दिनों तक गर्मी का ऐसा ही हाल बना रहेगा, जबकि 30 जून के बाद बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
| दिल्ली पालम में अगले 7 दिनों तक मौसम का हाल | |||
| क्रमांक | दिनांक | तापमान (न्यूनतम) | तापमान (अधिकतम) |
| 1 | 27 जून | 30 | 43 |
| 2 | 28 जून | 29 | 42 |
| 3 | 29 जून | 30 | 43 |
| 4 | 30 जून | 31 | 42 |
| 5 | 1 जुलाई | 31 | 42 |
| 6 | 2 जुलाई | 31 | 41 |
| 7 | 3 जुलाई | 31 | 40 |
कई स्थानों पर जमकर हुई बारिश
वहीं, देश के पूर्वी और पश्विमी क्षेत्रों के कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। बावजूद इसके मौसम में तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ( Monsoon Weather Update ) के अनुसार बुधवार को गुजरात के सौराष्ट्र व दक्षिणी इलाकों के कई स्थानों में मानसूनी बारिश हुई।
| मुंबई में अगले 7 दिनों तक मौसम का हाल | |||
| क्रमांक | दिनांक | तापमान (न्यूनतम) | तापमान (अधिकतम) |
| 1 | 27 जून | 26 | 33 |
| 2 | 28 जून | 26 | 33 |
| 3 | 29 जून | 27 | 32 |
| 4 | 30 जून | 27 | 32 |
| 5 | 1 जुलाई | 27 | 32 |
| 6 | 2 जुलाई | 27 | 32 |
| 7 | 3 जुलाई | 27 | 32 |
सिक्किम में भारी बारिश रिकॉर्ड
इसके साथ ही मुंबई में मानूसनी बारिश ( Monsoon Weather Update ) का कमजोर रूप देखने को मिला है। जिसके चलते अंधेरी व सांताक्रूज समेत कई इलाको में केवल बूंदाबांदी और बौछार ही देखने को मिली। हालांकि गोवा के कुछ इलाकों के साथ ही वेस्ट बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
| कोलकाता में अगले 7 दिनों तक मौसम का हाल | |||
| क्रमांक | दिनांक | तापमान (न्यूनतम) | तापमान (अधिकतम) |
| 1 | 27 जून | 29 | 36 |
| 2 | 28 जून | 29 | 37 |
| 3 | 29 जून | 28 | 36 |
| 4 | 30 जून | 28 | 37 |
| 5 | 1 जुलाई | 29 | 37 |
| 6 | 2 जुलाई | 28 | 35 |
| 7 | 3 जुलाई | 28 | 33 |
राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी
वहीं, ( Monsoon Weather Update ) राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। यहां बीकानेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
| चेन्नई में अगले 7 दिनों तक मौसम का हाल | |||
| क्रमांक | दिनांक | तापमान (न्यूनतम) | तापमान (अधिकतम) |
| 1 | 27 जून | 27 | 35 |
| 2 | 28 जून | 27 | 35 |
| 3 | 29 जून | 26 | 36 |
| 4 | 30 जून | 26 | 35 |
| 5 | 1 जुलाई | 27 | 35 |
| 6 | 2 जुलाई | 28 | 36 |
| 7 | 3 जुलाई | 28 | 36 |
उत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ( Monsoon Weather Update ) के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से बेहाल हैं और मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी के प्रयागराज में बुधवार का दिन सबसे अधिक गर्म रिकॉर्ड किया गयां यहां तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री अधिक यानी 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Updated on:
27 Jun 2019 09:21 am
Published on:
27 Jun 2019 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
