6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू कश्मीर: मजगुंड एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, 5 जवान घायल

मजगुंड एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। खोजी अभियान जारी है।

2 min read
Google source verification
ENCOUNTER mujgund

जम्मू कश्मीर: मजकुंड एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, 5 सुरक्षाबल घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शनिवार से मजगुंड क्षेत्र में एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई है। जिसमें दो दहशतगर्द मारे जाने की खबर, वहीं 5 जवान भी जख्मी हो गए हैं। इलाके में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। एनकाउंटर शनिवार को शाम करीब छह बजे शुरू हुआ था। अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

कश्मीर मुठभेड़ को सेना बताया सर्जिकल ऑपरेशन, निशाने पर था लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर
दो दहशतगर्द ढेर
मजगुंड एनकाउंटर में दो आंतकी ढेर हो गए हैं। इनमें एक 14 वर्षीय आतंकी मुदासिर भी शामिल है। हालांकि, अभी इनके शव नहीं मिले हैं। सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को मजकुंड के घाट मोहल्ला में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस के स्पेशल ऑपरेटिंग ग्रुप, 5 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। एक घर में आतंकी छिपे होने की खबर मिली। जिसके बाद सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की खबर हैं। वहीं पांच सुरक्षाबल जख्मी हुए हैं।
हालांकि अभी तक आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके शव नहीं मिले हैं। खोजी अभियान चल रहा है।

चार घरों में लगी आग
भीषण गोलीबारी के दौरान स्थानीय घरों में भी आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार घरों में आग लगी है। वहीं सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की भी खबरें हैं।