7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Unlock: मुंबई में आज से गार्डन से लेकर बीच तक कई पाबंदियों में छूट, ये है BMC की नई गाइडलाइन

Mumbai Unlock ब्रेक द चेन मुहिम के तहत बीएमसी ने सोमवार से मैदान, गार्डन और सी फेज, सी फ्रंट खोलने की दी मंजूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Aug 2021, 11:37 AM IST

Mumbai Unlock

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ( Coronavirus In Maharashtra ) के डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुछ सामने आ रहे हैं। इस वेरिएंट के चलते कुछ मौते भी हुई हैं, लेकिन कुल संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि सरकार भी लगातार पाबंदियों में छूट दे रही है। लोकल ट्रेन शुरू करने के बाद अब कुछ और क्षेत्रों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बीएमसी ( Brihanmumbai Municipal Corporation ) ने ब्रेक द चेन मुहिम के तहत सोमवार से मुंबई ( Mumbai Unlock ) के सभी मैदान, गार्डन और सी फेज, सी फ्रंट खोलने का अहम निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ेंः देश के एक ही जिले में वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, नए वेरिएंट की आशंका

बीएमसी ने बढ़ाई छूट
कोरोना के मामले कम होने के बीच बीएमसी ने कई क्षेत्रों में पाबंदियां हटा दी हैं। ब्रेक द चेन मुहिम के तहत अब सभी गार्डन, मैदान, सी फेज, सी फ्रंट को सोमवार से खोल दिया है।

हालांकि इनके खुले रहने का समय भी निर्धारित किया गया है। ये सभी स्थान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

दरअसल इससे पहले सरकार ने राज्‍य के रेस्‍तरां और दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने का निर्देश दिया था।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य
बीएमसी की गाइडलाइन के मुताबिक ये सभी स्थान पूरे सप्ताह यानी सातों दिन खुले रहेंगे। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

अब खुला रहेगा ये सब
इससे पहले महाराष्‍ट्र सरकार ने रविवार यानी 15 अगस्‍त से राज्‍य में नई कोरोना गाइडलाइंस जारी की हैं। इस गाइडलाइन के मुताबिक सभी मॉल्‍स, रेस्‍तरां को 50 फीसदी क्षमता के साथ रात खोलने की अनुमति दी गई है। ये सभी स्थान रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।

इसके साथ ही दुकानों को भी रात 10 बजे तक खोलने की मंजूरी दी गई है। दुकानों के अलावा अब जिम और स्‍पा को खोलने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus Third Wave: बेंगलूरु में महज 5 दिन में 242 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, एक्सपर्ट्स ने किया अलर्ट

दोनों डोज वालों को लोकल ट्रेन में यात्रा की मंजूरी
फ्रंटलाइन हेल्‍थ वर्कर्स, आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों और उन आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा भी शुरू कर दी गई है, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं और दूसरी डोज के बाद 14 दिन पूरे कर लिए हैं।