20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में मुस्लिम वकील ने बच्चों समेत हिन्दू धर्म अपनाया

बिहार के बेगुसराय में एक मुस्लिम वकील द्वारा हिन्दू धर्म अपनाने की घटना सामने आई है। वकील ने यह कदम अपने मुस्लिम पड़ोसियों की हरकतों से परेशान होकर उठाया है।

2 min read
Google source verification

image

lalit fulara

Jul 06, 2017

Muslim Lawyer

Muslim Lawyer

पटना। बिहार के बेगुसराय में एक मुस्लिम वकील द्वारा हिन्दू धर्म अपनाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वकील ने यह कदम अपने मुस्लिम पड़ोसियों की हरकतों से परेशान होकर उठाया है। मोहम्मद अनवर नाम के इस मुस्लिम वकील ने 4 जुलाई को वैदिक मंत्रों के साथ हिन्दू धर्म अपनाया। धर्म बदलने के बाद वकील ने अपना नाम आनंद भारती रखा है।

18 साल से रह रहा था अनवर
धर्म बदलने के बाद जानकारी देते हुए आनंद ने बताया कि वह पिछले 18 सालों से बेगुसराय के पोखरिया इलाके में रह रहा है। आनंद के मुताबिक, उसके आसपास करीब 12 मुस्लिम परिवार रहते हैं। लेकिन ये पड़ोसी से लंबे समय से तंग कर रहे थे। उनकी इन हरकतों से ही परेशान होकर आनंद ने धर्म बदलते हुए हिन्दू धर्म अपनाया है।

धर्म को लेकर परेशान कर रहे थे पड़ोसी
आनंद के मुताबिक, उसके पड़ोसी उसे धर्म को लेकर परेशान कर रहे थे। आनंद ने बताया कि सईद नाम का एक पड़ोसी उसे नमाज को लेकर परेशान कर रहा था। उसके घर के बाहर कचरा फैला दिया जाता था। आनंद ने बताया कि कई बार मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने पर भी उसको परेशान किया जाता था।

बीफ खाने को लेकर बनाया जाता था दबाव
आनंद के मुताबिक, उसके मुस्लिम पड़ोसी बीफ खाने को लेकर उसपर दबाव डालते थे। साथ ही बच्चों को मदरसे में पढ़ाने के लिए कहा जाता था। आनंद ने दावा किया कि 2 जुलाई को बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने इस्लाम का सही तरीके से पालन न करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

अपनी मर्जी से लिया धर्म बदलने का फैसला
आनंद ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिन्दू धर्म को अपना है। उन्होंने कहा कि यह उनकी अपना फैसला है। आनंद ने कहा कि पड़ोसियों की हरकतों से परेशान होकर ही मैने अपना धर्म बदला है। आनंद ने अपने बेटों के साथ धर्म परिवर्तन किया है। आनंद ने अपने बेटों का नाम अमन भारती और सुमन भारती रखा है।

ये भी पढ़ें

image