2000 के नए नोट का बेस कलर मैजेंटा है। इसका साइज 66 मिमी गुणा 166 मिमी है। नोट के फ्रंट पर महात्मा गांधी और पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर लगी है। वहीं 500 के नए नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स अलग हैं। 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है। यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है। इसके पीछे दिल्ली का लाल किला छपा है। स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी लगा हुआ है। यही नहीं, 500 और 2000 के नए नोट नेत्रहीनों को भी ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। ये उनके लिए भी काफी सुविधाजनक हैं।